जौनपुर 19 मार्च (आरएनएस)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जमुआरी गांव निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला, तो पीडि़त पिता ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जमुआरी गांव निवासी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री बीते 17 मार्च को डीएवी कॉलेज नयनपुर पतरही में प्रैक्टिकल देने गई थी। शाम होने तक जब वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई। सगे-संबंधियों और आस-पास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन युवती का कहीं सुराग नहीं लग सका। थक-हारकर पिता ने थाने में सूचना दी। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव का कहना है कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राम लाल को सौंपी गई है और छात्रा की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

