जौनपुर 19 मार्च (आरएनएस)। खेतासराय के गोला बाजार स्थित रामलीला मैदान में गुरुवार को उस समय उत्सव जैसा माहौल हो गया, जब नौ दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उद्घोष के बीच निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मातृ शक्तियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कलश यात्रा का शुभारंभ गोला बाजार रामलीला मैदान से हुआ। सिर पर मंगल कलश धारण किए पीत वस्त्रधारी महिलाओं के जयकारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। यात्रा ने पूरे नगर का भ्रमण किया और अंत में पुन: रामलीला मैदान पहुंचकर कीर्तन व भव्य आरती के साथ संपन्न हुई। भक्ति और श्रद्धा के इस संगम को देख पूरा खेतासराय राममय नजर आया। ज्ञात हो कि 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित इस कथा में काशी के पूज्य संत श्री सुधीरानंद जी महाराज अपने मुखारविंद से राम कथा का रसपान कराएंगे। महाराज जी विश्व विख्यात संत श्री प्रेम भूषण जी महाराज के अनन्य शिष्य हैं। कथा का समय प्रतिदिन शाम सात बजे से रात्रि 11 बजे तक निर्धारित किया गया है।कलश यात्रा के दौरान रूपेश गुप्ता श् , खेतासराय मंडल अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, रवि बरनवाल, भृगु नाथ जायसवाल और गोलू यादव मौजूद रहे। साथ ही राधेश्याम जायसवाल, नवनिर्वाचित सभासद विनीता मौर्या, सभासद अमित सोनकर, शैलेश यादव, मनोज श्रीवास्तव एवं पुष्पा चैबे आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

