जौनपुर 19 मार्च (आरएनएस)। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सखापुर गांव में बीती रात लगभग 12:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मड़हे में आग लग गई जिसमें सोया हुआ20 वर्षीय शिवम गौड़ पुत्र रामजी गौड़ बुरी तरीके से झूल गया ।आनंन फानन में 108 एंबुलेंस द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां पर बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई । परिजनों का आरोप है कि बीती रात तीन संदिग्ध व्यक्तियों ने मड़हे में आग लगा दी जहां पर युवक बुरी तरीके से झूलस गया बगल में सटे तीन मढहे भी झुलस गए सुजानगज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आगे की कार्रवाई कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

