जौनपुर 19 मार्च (आरएनएस)। शिक्षा और सेवा के संगम से समाज को बदलने का संकल्प लेकर अब्दुल अजीज अंसारी पीजी कॉलेज, मजडीहा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गुरुवार को अपने सात दिवसीय विशेष शिविर का धमाकेदार शुभारंभ किया। डोमनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान चन्द्रावती ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहले ही दिन स्वयंसेविकाओं के भीतर एक अलग ही जोश देखने को मिला। केवल भाषणों तक सीमित न रहकर छात्राओं ने जमीन पर उतरकर मोर्चा संभालास्वच्छता का शंखनाद गांव की गलियों में सघन साफ-सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। हरियाली की शपथ विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर फलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई।सबसे महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छात्राओं ने घर-घर दस्तक दी। उन्होंने अभिभावकों को समझाया कि बच्चों का भविष्य केवल स्कूल की चैखट के भीतर सुरक्षित है।मिशन श्वापसीश् ड्रॉप आउटश् बच्चों को ढूंढकर उन्हें फिर से शिक्षा की मुख्य धारा से जोडऩे के लिए प्रेरित किया गया। प्राचार्य डॉ. एन.पी. उपाध्याय ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह शिविर केवल सात दिनों का आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी का प्रमाण है। कार्यक्रम अधिकारी इन्दुलता के नेतृत्व में यह अभियान 18 मार्च से 24 मार्च 2026 तक गांव की तस्वीर बदलने का काम करेगा। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सलीम खान, आमिर सिद्दीकी, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रीति आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

