जौनपुर 19 मार्च (आरएनएस)। नूरानी मस्जिद अब्बासी मोहल्ला आदमपुर तुर्की बघैला में तरावीह में कुरआन हुआ मुकम्मल,मांगी गई देश में अमन भाईचारे के लिए दुआएं दुनियाबी तालीम के साथ साथ दीनी तालीम भी है बहुत जरूरी रू मास्टर जानमोहम्मदरोजा रखने व नमाज पढऩे के साथ जकात फितरा की रकम अदा करके गरीब,लाचार, की मदद करना बहुत जरूरी है। डॉ.अब्बासी रोजा केवल खाने पीने से रुकने का नाम नहींरूहाफिज अकरममाहे रमजान की विशेष नमाज तरावीह में कुरआन-ए-पाक मुकम्मल होने का सिलसिला अब आखरिी है। अब्बासी मोहल्ला आदमपुर तुर्की बघैला नूरानी मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ाने वाले हाफिज मो.सुबहान निवासी खेतासराय जौनपुर के रहने वाले है। नूरानी मस्जिद में हाफिज मो. सुबहान ने 29 दिन में तरावी, कुरआन ए पाक मुकम्मल कराया। जहाँ सैकड़ों की संख्या में रोजेदारों ने शिरकत करके तरावीह की नमाज अदा की। तत्पश्चात मस्जिद कमेटी के लोगों ने हाफिज मो. सुबहान की गुलपोशी करके उन्हें बधाई दी और अंत में मुल्क में अमन व अमान एवं भाईचारा के लिये दुआएं भी मांगी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

