जौनपुर 19 मार्च (आरएनएस)। केराकत कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में खेत में सरसों बीनने गई एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। पीडि़ता जलसा पत्नी प्रकाश ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।प्रार्थना पत्र के अनुसार गांव के तारिक के खेत में सरसों बीन रही थी। इसी दौरान गांव का ही असरफ वहां पहुंच गया और उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट करने लगा। आरोप है कि उसने महिला को पकड़कर खड़ंजे पर पटक दिया और लात-घूंसों से पीटा, साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।शोर सुनकर मौके पर पहुंची गांव की अन्य महिलाओं ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपित ने उन्हें भी भगा दिया। पीडि़ता ने बताया कि घटना की सूचना उसी दिन पुलिस चैकी पर दी गई, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

