जौनपुर 19 मार्च (आरएनएस)। सुरेरी-थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिशन शक्तिध्एंटी रोमियो अभियान के तहत बुधवार की शाम को पुलिस ने एक युवक को अश्लील हरकत करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार बुधवार को हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह व महिला कांस्टेबल पुष्पा मौर्या क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।इसी दौरान जगदीशपुर गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक युवक राह चलती लड़कियों को देखकर अश्लील गाना गा रहा था। तथा छींटाकशी कर रहा था। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम काजू पुत्र मेवालाल, निवासी ग्राम भटखींन, थाना सुरेरी, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष बताया। युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी भी मांगी।पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296 के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना उसके बड़े भाई प्रदीप को मौके पर ही दे दी गई। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग एवं उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का अक्षरश: पालन किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्तिध्एंटी रोमियो अभियान लगातार चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या अभद्रता करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

