लखनऊ 19 मार्च (आरएनएस )। थाना मडिय़ांव क्षेत्र में नाबालिग बालिका के लापता होने और बाद में उसका शव बरामद होने की घटना ने सनसनी फैला दी है। पुलिस इस पूरे मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए हर पहलू से जांच में जुटी है और कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनसे मामला संदिग्ध होता जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 मार्च 2026 की रात लगभग 9:20 बजे पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की अपने मौसा के साथ गई थी, जहां कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट किए जाने और बालिका के लापता होने की बात कही गई। सूचना मिलते ही थाना मडिय़ांव पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए तत्काल जांच शुरू की।प्रारंभिक पूछताछ में मौसा कुलदीप पुत्र प्रीतम, निवासी मामा कॉलोनी, मडिय़ांव ने बताया कि वह अपनी भतीजी को दवा दिलाने के लिए मोटरसाइकिल से पीली कॉलोनी, दाऊद नगर जा रहे थे। रास्ते में मामा कॉलोनी मोड़ पर कुछ लोगों से कहासुनी होने के बाद वे पीपा पुल की ओर चले गए। कुलदीप के अनुसार वहां चार पहिया वाहन सवार कुछ लोगों ने बालिका को जबरन गाड़ी में खींच लिया।
हालांकि जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे तथ्य मिले हैं, जो इस बयान पर सवाल खड़े करते हैं। पुलिस के अनुसार कुलदीप मौके पर अत्यधिक नशे की हालत में पाए गए। वहीं पीपा पुल के पास नदी किनारे बालिका के कपड़े और चप्पल व्यवस्थित रूप से रखे हुए मिले। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में कुलदीप बालिका को मोटरसाइकिल से पीपा पुल की ओर ले जाते हुए तो दिखाई दिए, लेकिन उनके पीछे कोई चार पहिया वाहन नहीं देखा गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए स्ष्ठक्रस्न और फील्ड यूनिट की टीमों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके तहत 19 मार्च 2026 की सुबह लगभग 9 बजे बालिका का शव बरामद कर लिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहकर पूरे घटनाक्रम की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच कर रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ जारी है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

