लखनऊ 19 मार्च (आरएनएस )। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास 7-कालिदास मार्ग पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक एवं प्रथम सरसंघचालक केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती के अवसर पर उनके स्मृति चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. हेडगेवार का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक जागरण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित मूल्यों के अनुरूप कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र मोदी तथा योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अंत्योदय के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

