लखनऊ, 19 मार्च (आरएनएस )आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, गैस संकट और केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। इस दौरान उन्होंने 3 अप्रैल से शुरू होने वाली ‘रोजगार दो, सामाजिक न्याय दोÓ पदयात्रा के चौथे चरण का ऐलान किया उन्होंने बताया कि करीब 100 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा आगरा के शहीद स्मारक, संजय पैलेस से शुरू होकर हाथरस होते हुए मथुरा में 9 अप्रैल को समाप्त होगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं, स्वागत कार्यक्रम और जनसभाएं आयोजित की जाएंगी।संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा नफरत की राजनीति के खिलाफ मोहब्बत और भाईचारे का संदेश देने के लिए निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आगरा से शुरू होकर भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा तक यह यात्रा समाज को जोडऩे का काम करेगी और प्रेम, न्याय तथा समानता का संदेश देगी।उन्होंने प्रदेश में बेरोजगारी को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। रोजगार की मांग करने पर युवाओं को लाठीचार्ज और मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी इस पदयात्रा के जरिए रोजगार और सामाजिक न्याय के सवाल को पूरे प्रदेश में प्रमुखता से उठाएगी।गैस संकट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़े हैं और कई जगहों पर अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बड़े शहरों में होटल और ढाबे बंद हो रहे हैं, जबकि सरकार इस समस्या को नजरअंदाज कर रही है।संजय सिंह ने कहा कि गैस बुकिंग में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और कालाबाजारी भी बढ़ रही है। इसके बावजूद यदि आम आदमी पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करती है तो कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने उन्नाव में पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को फर्जी बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की।विदेश नीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि गलत नीतियों के कारण देश को महंगा तेल और गैस खरीदना पड़ रहा है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। उन्होंने कहा कि रुपये की गिरती कीमत भी देश की आर्थिक स्थिति को दर्शाती है।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इन मुद्दों को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी और जनता की आवाज बुलंद करेगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।प्रेस वार्ता में पार्टी के ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदयेश चौधरी ने भी प्रदेश में युवाओं, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को उठाते हुए अधिक से अधिक लोगों से पदयात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि पदयात्रा से जुडऩे के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।अंत में संजय सिंह ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि 3 से 9 अप्रैल तक चलने वाली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाग लेकर रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि जब तक युवाओं को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

