अयोध्या 19 मार्च (आरएनएस)। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को अयोध्या पहुंचने के साथ ही पूरी धर्मनगरी उत्सव के रंग में रंगी नजर आई। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट के गेट संख्या 3 पर डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति कर अयोध्या आगमन को विशेष बनाया। एयरपोर्ट से लेकर श्रीराम मंदिर तक का मार्ग एक जीवंत सांस्कृतिक गलियारे में परिवर्तित कर दिया गया था। जगह-जगह पारंपरिक सजावट, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियाँ और सांस्कृतिक झलकियाँ देखने को मिलीं, जो अयोध्या की समृद्ध विरासत की झलक प्रस्तुत कर रही थीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने पारंपरिक लोक नृत्यों के माध्यम से अवध की सांस्कृतिक छटा प्रस्तुत की। कार्यक्रमों में अयोध्या की प्राचीन परंपरा और आधुनिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने न केवल कार्यक्रम को जीवंत बनाया, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान देने का कार्य भी किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक के निर्देशन में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किया था। व्यवस्था संचालन में मुख्य नियंता प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. शैलेन्द्र वर्मा, प्रो. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. अवध नारायण, डॉ. प्रवीण राय, डॉ. निमिष मिश्र एवं प्रवीण मिश्र सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

