-शैक्षणिक शोध संस्थानों के विकास में वित्तीय अनुदान का योगदान विषय पर हुई गोष्ठी
अयोध्या 19 मार्च (आरएनएस)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं ललित कला विभाग के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड आर्थिक संघ द्वारा वित्तपोषण के साथ शैक्षणिक शोध संस्थानों के विकास में वित्तीय अनुदान का योगदान विषयक एक दिवसीय विचार गोष्ठी का अर्थशास्त्र एवम् ग्रामीण विकास विभाग के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ। इस विचार गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. आशुतोष सिन्हा अध्यक्ष अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री शालिग्राम पीजी कॉलेज, मेरठ की प्रो. रंजू नारंग रही । मुख्य अतिथि ने बताया कि गुणात्मक एवं तथ्यपरक शोध के लिए वित्त की उपलब्धता एक अति आवश्यक प्राचल है, अत: हमें विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं से वित्तीय अनुदान प्राप्त करने हेतु प्रयास करना चाहिए। विचार गोष्ठी में प्रो. प्रिया कुमारी ने बताया कि अर्थशास्त्र एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं ललित कला विभाग के संयुक्त तत्वाधान में उत्तर प्रदेश- उत्तराखंड आर्थिक संघ द्वारा वित्तपोषण के साथ “शैक्षणिक शोध संस्थानों के विकास में वित्तीय अनुदान का योगदान विषयक एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन अर्थशास्त्र एवम् ग्रामीण विकास विभाग के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ।
विचार गोष्ठी में प्रो. आशुतोष सिन्हा ने बताया कि शोध संबंधी विभिन्न तकनीकी आवश्यकता के लिए पर्याप्त वित्त की उपलब्धता अच्छे शोध को उत्प्रेरित करती है। इस कार्यक्रम में डॉ. अलका श्रीवास्तव ने वित्तीय सहायता से संबंधित गैर सरकारी संस्थानों से अनुदान प्राप्त करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। डॉ. रीमा सिंह ने यह बताया कि शोध लागत को देखते हुए शोध छात्र छात्राएं के लिए वित्तीय अनुदान आवश्यक है । यूपिया की वेबसाइट संयोजक एवं फाइन आट्र्स विभाग की सहायक आचार्य डॉ. सरिता द्विवेदी ने सरकारी संस्थाओं के द्वारा सहायता प्राप्त करने की विभिन्न प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए यह बताया कि शोध छात्र, यूजीसी, राज्य सरकार के आयोजन विभाग एवं उच्च शिक्षा विभाग से अनुदान हेतु प्रयास कर सकते हैं। इससे शोध कार्य गुणवत्तापूर्ण हो सके। प्रो. विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि इस संगोष्ठी को साकार रूप देते हुए प्रो. रंजू नारंग द्वारा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में शोध एवं शैक्षणिक विकास हेतु कुल रुपया दस हजार की वित्तीय सहायता उत्तर प्रदेश उत्तराखंड आर्थिक संघ यूपिया के कॉरपस फंड हेतु अनुदानित किया है। जिसके लिए यूपिया परिवार उन्हें हार्दिक आभार ज्ञापित करता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

