सुल्तानपुर 19 मार्च (आरएनएस)। कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने शातिर आरोपी अजीम कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से ही 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह गिरफ्तारी 16/17 फरवरी 2026 की रात सिरवारा रोड स्थित कैलाश आयुर्वेदिक औषधालय (वैद्यनाथ एजेंसी) में हुई चोरी के मामले में की गई। चोर ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और गल्ले से करीब ?1,20,000 नकद के साथ दुकान मालिक दिनेश कुमार मिश्रा का आधार कार्ड चोरी कर लिया था। इस संबंध में 17 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया गया था।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को सौरमऊ के पास से दबोच लिया। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के पास से ?36,160 नकद, एक आधार कार्ड और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार, हथौड़ी, सब्बल, कटर और पेचकस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, अजीम कुरैशी लाला का पुरवा (नार्मल चौराहा) का रहने वाला है और फिलहाल कांशीराम कॉलोनी, अमहट में रह रहा था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

