सुल्तानपुर 19 मार्च (आरएनएस)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, सुल्तानपुर ने वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर में जुमा अलविदा की तिथि को लेकर आपत्ति जताई है। संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को पत्र भेजकर इसमें संशोधन की मांग की है।संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निजाम खान ने अपने पत्र में बताया कि वर्ष 2026 की अवकाश तालिका में जुमा अलविदा का अवकाश 13 मार्च को दर्शाया गया है, जबकि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान माह का अंतिम जुमा 20 मार्च 2026 को पड़ रहा है। ऐसे में वर्तमान कैलेंडर में अंकित तिथि वास्तविक पर्व से मेल नहीं खाती। उन्होंने कहा कि गलत तिथि के कारण शिक्षकों और कर्मचारियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए 13 मार्च के स्थान पर 20 मार्च 2026 को जमातुल विदा (जुमा अलविदा) का अवकाश घोषित किया जाना चाहिए, ताकि सभी संबंधित लोग वास्तविक पर्व पर अवकाश का लाभ उठा सकें।निजाम खान ने यह भी उल्लेख किया कि इस समय सरकारी विद्यालयों में परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में अवकाश की सही तिथि का निर्धारण और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। गौरतलब है कि निजाम खान कुड़वार ब्लॉक के ब्लॉक अध्यक्ष होने के साथ-साथ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, सुल्तानपुर के जिला प्रवक्ता भी हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

