बल्दीराय/सुलतानपुर 19 मार्च (आरएनएस)। थाना क्षेत्र के बहुरांवा कस्बे में स्थित कान्हा ऑटो सर्विस के मालिक विजय कुमार शुक्ल को अज्ञात युवक ने मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी दी । धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पीडि़त विजय कुमार शुक्ल के अनुसार, वह रोज की तरह अपने हीरो कान्हा आटो सेल्स शोरूम पर पहुंचे और पूजा कर रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। पूजा समाप्त होने के बाद जब उन्होंने उस नंबर पर वापस कॉल किया, तो दूसरी तरफ से बात कर रहे अज्ञात युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीडि़त ने स्थानीय पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कॉल करने वाले युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं क्षेत्र में असुरक्षा की भावना पैदा कर रही हैं, जिससे व्यापारियों में भी चिंता बढ़ रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष बल्दीराय नारद मुनि सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

