नवरात्र मेला के पहले दिन भक्तों से पटी धाम क्षेत्र की गलियां
नवरात्र में मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पर दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारंभ
मीरजापुर 19 मार्च (आरएनएस)। विख्यात देवी धाम विंध्याचल में नवरात्रि के प्रथम दिन भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान देश के कोने कोने से लाखों की संख्या में भक्तों ने पौं फटने के बाद गंगा नदी में स्नान करने के बाद मंगला आरती में भाग लेकर मां का आशिर्वाद प्राप्त किया है। तकरीबन तीन लाख भक्तों ने दर्शन-पूजन करने के साथ मां के धाम में मन्नतें मांगी। विंध्याचल देवी धाम सहित अष्टभुजा, काली खोह इत्यादि मंदिर सहित अष्टभुजा पहाड़ भक्तों से गुलजार हो उठा है। देश के कोने कोने से उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से संपूर्ण मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती करने के साथ खुद पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की टोली मेला क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील नजर आई है। इसी क्रम में दुर्गा सप्तशती पाठ के आयोजन में जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार के साथ अन्य अधिकारियों ने आरती की है। ?नवरात्र के पहले दिन भक्ति मय अधिकारी दिखाई दिए हैं तो वहीं भक्तों के सहयोग में जगह-जगह पुलिस की टोली मदद में लगी रहीं हैं। बता दें कि विंध्याचल में विंध्य कारिडोर बनने के बाद दर्शनार्थियों की संख्या बढऩे लगी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

