महोत्सव के पहले दिन जुटेंगे लोक संस्कृति के दिग्गज कलाकार
प्रयागराज 19 मार्च (आरएनएस)। प्रयागराज महोत्सव दिनांक 20–21 मार्च शुक्रवार एवं शनिवार को दुर्गा पूजा पार्क में किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन 20 मार्च को शाम 8 बजे से भोजपुरी नाइट्स रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह जिसमें शहर में विशिष्ट सेवा कर रहे लोगों को विशिष्ट सेवा सम्मान – 2026 (कला, चिकित्सा, विधि, साहित्य के क्षेत्र में) प्रदान किया जाएगा। तथा दूसरे दिन 21 मार्च शनिवार को रात्रि 8 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस वर्ष कैलाश गौरव सम्मान अंतर्राष्ट्रीय व्यंग्यकार अरुण जैमिनी, हरियाणा एव रविंद्र नाथ तिवारी गीत ऋषिका सम्मान प्रख्यात गीतकार डॉ रूचि चतुर्वेदी मथुरा को प्रदान किया जाएगा।
इस वर्ष से आयोजित होने वाले भोजपुरी नाइट्स में पारंपरिक लोकगायिका अलका सिंह पहाडिय़ा मुंबई, मनोहर सिंह मुम्बई, जीतेंद्र तिवारी “अमृतÓ गाजीपुर, अर्चना कोटार्य झांसी, नीरज पाण्डेय चंदौली, रत्नेश दुबे प्रयागराज, भूपेंद्र शुक्ला प्रयागराज, आशुतोष श्रीवास्तव प्रयागराज, मनोज गुप्ता प्रयागराज आदि अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

