अलावल देवरिया (गोण्डा) 19 मार्च। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गोंडा में कर्मचारी कल्याण समिति के तत्वावधान में वर्ष 2026 का लाभांश वितरण समारोह बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक एवं प्रधानाचार्य राम सिंह द्वारा सभी कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कर्मचारियों की निष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि समिति का यह प्रयास कर्मचारियों के हित में अत्यंत सराहनीय है।कार्यक्रम में समस्त कार्यदेशक, अनुदेशक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।समारोह के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

