चित्रकूट 19 मार्च (आरएनएस)। तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइक सवारों को ठोकर मार दी। जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजा है।
ये दुर्घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के सिद्धगोपाल के पुरवा कहेटा माफी गांव में गुरुवार की शाम हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कहेटा गांव निवासी शीलू (35) पुत्र लाल सिंह, तिंदवारी के बुखरी के रामस्वरूप पुत्र कल्लू यादव, पहाड़ी के पटियाजब्ती गांव के प्रमोद (25) पुत्र गया प्रसाद व गोविन्द पुत्र चुकरिया बाइक से जा रहे थे। तभी बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे शीलू की मौके पर मौत हो गई। बोलेरो खेत में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस ने बोलेरो को थाने में खड़ा कराया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

