रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 19 मार्च को फिल्म ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है जिसे देखने भारी तादात में लोग पहुंचे रहे हैं। रिलीज से ठीक एक दिन पहले, यानी 18 मार्च को फिल्म के प्रिव्यू शोज रखे गए थे जिसमें इसने शानदार ओपनिंग की। दिलचस्प बात यह है कि सीक्वल ने प्रिव्यू कमाई से ही धुरंधर का ओपनिंग डे रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया है।
सैकनिल्क के मुताबिक, 18 मार्च को रिलीज हुए पेड प्रीव्यू शोज से धुरंधर 2 ने भारत में 44 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया है। इन आंकड़ों के साथ सीक्वल ने दिसंबर, 2025 में रिलीज हुई धुरंधर को पीछे छोड़ दिया है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन के साथ 52.71 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, लेकिन यह आंकड़ा बदल सकता है क्योंकि आखिरी वक्त में कई शो रद्द हुए थे।
रिपोर्ट के अनुसार, पेड प्रिव्यू के साथ, सभी वर्जन में कुल कमाई 50 करोड़ से ज्यादा हुई है जिसके चलते धुरंधर 2 ने भारत में अब तक की सबसे बड़ी प्रीमियर प्रदर्शन करने वाली फिल्म का खिताब हासिल कर लिया है। इससे पहले, श्रद्धा कपूर अभिनीत स्त्री 2 ने पेड प्रिव्यू में 10 करोड़ से ज्यादा कारोबार करते हुए रिकॉर्ड बनाया था। धुरंधर 2 ने उत्तरी अमेरिका में 19 मार्च की सुबह तक 13.06 करोड़ का अनुमानित कारोबार किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

