सूर्या इस साल अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म करुप्पु के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार हैं। आरजे बालाजी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। जानिए कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी यह फिल्म?
फिल्म मेकर्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर करुप्पु से सूर्या का एक खास पोस्टर शेयर किया और साथ ही इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठाया। उन्होंने लिखा जो लोग सूर्या की फिल्म करुप्पु की रिलीज का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई है। करुप्पु 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म करुप्पु एक वकील की कहानी है, जो किसी देवता के वश में हो जाता है और समाज के कुछ लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ता है। फिल्म में सूर्या के साथ तृषा कृष्णन मुख्य अभिनेत्री के किरदार में हैं। इसमें इंद्रांस, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि, सुप्रीत रेड्डी, योगी बाबू जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। आरजे बालाजी खुद एक छोटी कैमियो भूमिका में दिखेंगे।
सूर्या विश्वनाथ एंड संस में नजर आएंगे। यह फिल्म वेंकी अटुलुरी ने बनाई है। इसमें सूर्या मुख्य भूमिका में हैं। यह एक भावुक रोमांटिक ड्रामा है। ममिता बैजू उनके साथ हैं और रवीना टंडन भी महत्वपूर्ण रोल में हैं। यह फिल्म जुलाई 2026 में रिलीज होगी। इसके अलावा सूर्या47 (अस्थायी नाम) में नजर आएंगे। जितु माधवन इसका निर्देशन कर रहे हैं। इसमें नजरिया नाजिम मुख्य भूमिका में हैं और नस्लेन का किरदार भी खास है। फिल्म पर काम शुरू हो चुका है। सिलंबरासन इसमें कैमियो कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

