देहरादून ,20 मार्च (आरएनएस)। ओल्ड सर्वे रोड पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार इनोवा कार ने सड़क पर चल रहे पांच लोगों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अनियंत्रित कार बाद में सड़क किनारे एक घर में जा घुसी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार जाखन की ओर से सर्वे रोड आ रही इनोवा कार को गुनीत सिंह चला रहा था। ओल्ड सर्वे रोड पर वाहन की रफ्तार अचानक बढऩे से सड़क पर चल रहे करीब पांच लोग इसकी चपेट में आ गए।
हादसे में बाइक पर सवार रोहित फिलिप और उनका बेटा अनूप फिलिप गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल दून अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान रोहित फिलिप की मौत हो गई, जबकि अनूप का इलाज चल रहा है।
सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने चालक गुनीत सिंह को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उसका क्रॉस मॉल में शोरूम है
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

