यूपी के 27 से ज्यादा जिलों में जोरदार बारिश
लखनऊ ,20 मार्च (आरएनएस)। प्रदेश में शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अचानक मौसम बदल गया। लखनऊ समेत 27 से अधिक जिलों में तेज हवा व गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हुई।
करीब 10 बजे अंधेरा छा गया और देखते ही देखते वर्षा शुरू हो गई। यह सीजन की पहली बारिश है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया है।
असोहा क्षेत्र के गांव कांथा निवासी कुलदीप व साहिल मंगतखेड़ा-कांथा मार्ग पर गांव के बाहर शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे किसी कार्य से गए थे।
तभी बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों झुलस गए। स्वजन दोनों को लेकर सीएचसी नवाबगंज गए। वहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

