जांजगीर-चांपा, 20 मार्च (आरएनएस)। जिले चांपा थानाक्षेत्र में घर के बाहर हल्ला करने से मना करने पर दो लोगों के साथ मारपीट करने वाले दो अरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी प्रलय भरत वसावे उम्र 16 वर्ष निवासी निजामपुर (महाराष्ट्र) हाल निवास गनियारी बिलासपुर दिनांक 15.03.2026 को थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने फ ुफ ा राजेश वाल्टर के साथ उनके पैतृक निवासी मिशन फ ाटक के पास आया था जहां कुछ लो इसके फ ुफ ा राजेश वाल्टर के निवास के सामने हल्ला मचा रहे थे जिसे पुछने पर गंदी-गंदी गाली देते हुए कह रहे थे तुम लोग हमारे बैनर पोस्टर को फ ाड़ दिये हो तुम्हे जान से मार देंगे कहकर हाथ मुक्का लात एवं डण्डा से मारपीट करने लगे साथ ही फ ूफा राजेश वाल्टर से भी मारपीट किय। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चांपा में धारा 296,351(3),115(2),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया दौरान विवेचना आहत का डाक्टरी मुलाहिजा/एक्सरे कराया गया डॉ. द्वारा हाथ फेक्चर होना लेख करने तथा घटना घर के भीतर का होने से प्रकरण में धारा 333,117(2) बीएनएस जोड़ी गई। विवेचना दौरान आरापीयों का पतासाजी किया गया जो संजीव विश्वकर्मा, आशीष बरेठ मौके पर मिले जिसे तलब कर थाना लेकर आये पूछताछ पर जूर्म स्वीकार करने एवं मारपीट में प्रयुक्त डंडा पेश करने पर जप्त कर आरोपी संजीव विश्वकर्मा पिता विष्णु प्रसाद विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन लछनपुर चैक केराझरिया दुर्गा मंदिर के पास थाना जांजगीर तथा आशीष बरेठ उर्फ सोनू पिता संतोष बरेठ उम्र 24 वर्ष साकिन शंकर नगर वार्ड नं. 27 चंापा थाना चंापा जिला जांजगीर चंापा के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से आज दिनांक 20.03.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
000

