जांजगीर-चांपा, 20 मार्च (आरएनएस)। जिले की थाना शिवरीनाराण पुलिस ने अवैघ रूप से शराब बेचने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। मामले में आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सतरूपा तारम उप पुलिस अधीक्षक(अजाक) द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने निेर्देशित किया गया जो थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 20.03.2026 को रेड कार्यवाही कर आरोपी राजकुमार यादव पिता उमेंदराम यादव उम्र 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 तिवारीपारा खरौद थाना शिवरीनारायण के कब्जे से दो नग 10-10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन मे भरा 10-10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कुल 20 लीटर को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 20.03.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
000

