सुलतानपुर 20 मार्च (आरएनएस )। पिछले कई वर्षो से साइबर क्राइम के लीगल -एक्सपर्ट के रूप में देश-विदेश के कई हाई-पोरफ़ाइल केस में अपने जबरदस्त लीगल टीम के बदौलत साइबर क्राइम केस को हैंडल करने में महारथ हासिल रखने वाले एडवोकेट गौरव उपाध्याय, लीगल एक्सपर्ट (पुलिस केस और साइबर क्राइम) को डा राम मनोहर लोहिया युनिवर्सिटी से सम्बंधित केएनआई लॉ फैकल्टी ने अपने कई वर्ष पुराने छात्र के रूप में अपने कालेज में बुलाकर पिछले दिनों सम्मानित किया गया। जिसमें एलएलबी & वर्ष व 5 वर्षीय के विधि छात्रों ने साइबर क्राइम और उससे बचाव के जागरूकता अभियान के तहत सैकड़ों छात्र और छात्राओ ने देश-विदेश में उनके साइबर क्राइम एक्सपर्ट के रूप मे केस हैडिल करने के अनुभव और साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों को जाना। इस अवसर पर एडवोकेट गौरव उपाध्याय को साइबर क्राइम एक्सपर्ट के रूप में उन्हे प्रिसिंपल शक्ति सिंह, ला डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष परभात शुक्ल, और शिव वहादुर तिवारी (वरिष्ठ अधयापक) आदि ने मोमेटम और शाल ओढाकर समानित किया गया। उल्लेखनीय है कि आज एडवोकेट गौरव उपाध्याय साइबर क्राइम केस को हैडिल करने मे आज एक ब्राड ऐमबसडर बन चुके हैं, जो देश विदेश के कई केस हैडिल कर चुके हैं!
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

