सुलतानपुर 20 मार्च (आरएनएस )। जानलेवा हमले एवं आपराधिक षडयंत्र रचने सहित अन्य आरोपो से जुड़े मामले में जेल जा चुके पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह के साथ सह आरोपी बने जौनपुर जिले के सरपतहा थाने के चौबाहा निवासी कुलदीप तिवारी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने आरोपी की रिमांड स्वीकार करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
अखंडनगर थाने के कल्यानपुर निवासी जिलाजीत यादव ने 15 मार्च की सुबह नौ बजे की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में पूर्व मंत्री राणा अजीत प्रताप सिंह समेत अन्य के खि़लाफ़ गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में अब तक कुल 12 आरोपी जेल भेजे जा चुके है। शेष आरोपियो की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

