जौनपुर 20 मार्च (आरएनएस )।Ó जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ का चुनाव शुक्रवार को कैंप कार्यालय शारदा टावर पर हुआ। चुनाव प्रक्रिया में सभी पदों पर सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। कई नामों पर चर्चा के बाद बहुमत से सैयद हसनैन कमर ‘दीपूÓ, को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। महामंत्री पद की जिम्मेदारी देवेंद्र खरे को दी गई। उपाध्यक्ष पद पर विश्व प्रकाश श्रीवास्तव और राज सैनी, राजन मिश्रा को कोषाध्यक्ष चुना गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ पत्रकार राजेश श्रीवास्तव और जावेद अहमद की देखरेख में संपन्न कराई गई।इस अवसर पर संगठन का विस्तार करते हुए पांच नए सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मोहम्मद अब्बास, नितेश सिंह, विद्याधर राय विद्यार्थी, कुंवर नीतीश, इमरान अब्बास, उस्मान, अबुल खैर, आमिर अब्बास, रोहित चैबे, अंकित मिश्रा, असलम, पंकज कुमार, मेवालाल यादव और अंकित श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

