कोटद्वार,20 मार्च (आरएनएस)। 10 फरवरी से लापता युवती को पौड़ी पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत से ढूंढ निकाला। परिजनों को बताए घर से निकली युवती ने एक युवक से विवाह कर लिया था। परिजनों के साथ काउंसलिंग के बाद युवती को उसके पति के साथ ही भेज दिया गया है। बीती 10 फरवरी को एक व्यक्ति ने सतपुली थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 21 वर्षीय बेटी घास लेने गई थी तभी से वह लापता है। एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सतपुली पंकज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने जांच करते हुए लापता युवती को हरियाणा के सोनीपत से ढूंढ निकाला। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी इच्छा से लैंसडौन निवासी युवक से शादी कर ली थी। शादी के बाद वह उसके साथ सोनीपत चली गई। सतपुली पुलिस ने युवती की उसके परिजनों के साथ काउंसलिंग कराई। परिजनों की सहमति के बाद पुलिस ने युवती को उसके पति के साथ भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

