कोटद्वार,20 मार्च (आरएनएस)। रमजान महीने के आखिरी रोजे के साथ ही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। वहीं शनिवार (आज) को होने वाली ईद-उल-फितर की नमाज के वक्त और जगह का ऐलान किया गया। शुक्रवार दोपहर जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम अंसारी ने जुमे की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकदूसरे को गले मिलकर ईद की अग्रिम मुबारकबाद दीं। पेश इमाम मौलाना बदरुल इस्लाम ने बताया कि 21 मार्च को सुबह 8:00 बजे ग्रास्टनगंज ईदगाह में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद 8:30 बजे मदीना मस्जिद लकड़ीपड़ाव में ईद की नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश जारी होने पर ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे जामा मस्जिद में ही अदा की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

