भाजपाइयों ने प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का किया स्वागत
प्रयागराज 20 मार्च (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की भाजपा की डबल इंजन की सरकार के ‘नवनिर्माण के 9 वर्षÓ पूर्ण होने के अवसर पर सर्किट हाउस के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट वार्ता में प्रयागराज आए उत्तर प्रदेश के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार सेवा सुरक्षा सुशासन एवं विकास की परिवर्तन की अनूठी पहचान बन चुकी है। आज कानून व्यवस्था इतनी मजबूत हुई है कि देश की बेटियां किसी भी कोने में आधी रात को बेखौफ आ और जा सकती है।
उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है और निशुल्क इलाज हो रहा है। किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं उत्तर प्रदेश विकसित राज्य बनकर उभर रहा है दुनिया के लोग यहां निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी एवं योगी की चाहत है गरीबों को चांदी की चम्मच से भोजन कराएं इसलिए उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकारी गरीबों के कल्याण के लिए हर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा, जल मार्ग ,वायु मार्ग की कनेक्टिविटी विकास की एक नई पहचान बनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कुशल विदेशी रणनीति और नीति के कारण ही रूस और यूक्रेन युद्ध के समय भारतीय वहां से सुरक्षित अपने देश आए थे और आज अमेरिका इजरायल और ईरान के युद्ध के समय भी खाली देश में फंसे देश के बेटे और बेटियां चाहे हिंदू की हो या मुसलमान की सुरक्षित भारत आ रहे हैं।
इस दौरान प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, दीपक पटेल, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष सिंह पटेल, उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, गंगा पार जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, धनंजय सिंह, पुष्पराज सिंह, आदि अन्य कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

