निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर कराए जाने के दिए गए निर्देश
प्रयागराज 20 मार्च (आरएनएस)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित किए जाने तथा मरीजो एवं तीमारदारों को सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत जनपद के सभी अपर नगर मजिस्ट्रेट को समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त बनाये जाने के निर्देश दिये हैं जिसके क्रम में अपर नगर मजिस्ट्रेट-प्रथम दिग्विजय सिंह, अपर नगर मजिस्ट्रेट-तृतीय हीरालाल सैनी एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट-चतुर्थ अविनाश सिंह के द्वारा शुक्रवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
अपर नगर मजिस्ट्रेट-प्रथम दिग्विजय सिंह एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय हीरालाल सैनी के द्वारा किए गए संयुक्त निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में नियुक्त डॉक्टरों द्वारा ओ0पीडी0 09:30 बजे शुरू पायी गयी। नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉ0 संतोष कुमार मौर्य अनुपस्थित मिलें, शेष अन्य डॉक्टर रोस्टर के अनुसार उपस्थित मिलें। दवा वितरण केन्द्र पर कम्प्यूटर द्वारा दवा का वितरण सम्बन्धी रजिस्टर मेंटेन नहीं पाया गया। चिकित्सालय में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी, परंतु चिकित्सालय में और साफ-सफाई की आवश्यकता है। शौचालय, नाली एवं डस्टबिन की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक तथा स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में एम्बुलेन्स खड़ी पायी गयी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के औषधि वितरण केन्द्र पर अनियमितता पायी गयी, वहां पर दवा के स्टॉक रजिस्टर तथा वितरण में समानता नहीं पायी गयी। पर्ची काउण्टर पर तीमारदारों की भीड सामान्य पायी गयी। लेबर रूम का निरीक्षण किया गया वहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी।
अपर नगर मजिस्ट्रेट-चतुर्थ अविनाश सिंह के द्वारा ट्रामासेंटर का निरीक्षण प्रात: 09:15 किया गया। निरीक्षण के समय सभी चिकित्सक व अन्य स्टाफ उपस्थित पाये गये।

