नई दिल्ली ,21 मार्च (आरएनएस)। पर्यटन नगरी डलहौजी की करेलनू में सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। दो का उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती रखा है। गाड़ी डेढ़ किलोमीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। सभी पर्यटक जालंधर पंजाब के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना देर रात को हुई। इनमें तीन युवक और तीन युवतियां थीं, जोकि जालंधर की किसी स्वास्थ्य केंद्र में काम करते हैं। इनमें से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि वाहन दुर्घटना में दो दो पर्यटकों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
00

