सिक्किम 21 March, (Rns) /- सिक्किम के गंगटोक और पाक्योंग जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, अगले 24 घंटों में 3,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन होने की संभावना है। एडवाइजरी में कहा गया कि क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण बर्फ अस्थिर हो सकती है, जिससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों को आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने की सलाह दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, हिमालयी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार सुबह से भारी बारिश हो रही है। इस बीच, भारी बर्फबारी के कारण गंगटोक से सोमगो झील और नाथुला जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है।

