रुड़की,21 मार्च (आरएनएस)। एक व्यक्ति ने आरसीसी की बेचों पर अपना नाम लिखवा दिया। जबकि वह एचआरडीए की ओर से लगवाई गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर एचआरडीए के अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लक्सर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उद्यान विशेषज्ञ प्रवीण माथुर ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि एचआरडीए की ओर से लक्सर और रुड़की क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए आरसीसी चेयर बेंच लगवाई जा रही हैं। इसके चलते लक्सर तहसील के भुरनी खतीरपुर गांव के पास भी तीन आरसीसी चेयर बेंच लगाई गईं थीं। लेकिन बेंच पर बाबर खान नामक व्यक्ति ने अपना नाम लिखवा दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

