हरिद्वार,21 मार्च (आरएनएस)। सिडकुल थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक, पांच मार्च को प्रमोद पाल की तहरीर पर सिडकुल थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि राजीव समेत कुछ लोग एक राय होकर लाठी-डंडे और तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुसे। आरोपियों ने प्रमोद और उनके परिजनों के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर फायरिंग की। सिडकुल पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी रचित पुत्र सुनील निवासी बोझाहेड़ी पुरकाजी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र तोमर, उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

