कोलकाता,21 मार्च (आरएनएस)। आज देश भर में बड़े हर्षोल्लास से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। महानगर कोलकाता में अंशिक बारिश व गर्मी के समय मौसम कूल होने से पर्व का जोश और काफी बढ़ गया। ऐसे में महानगर कोलकाता सहित पोर्ट अचंल की बात करे तो आज लोगों से लेकर नेता मंत्रियों को भी ईद-उल-फितर मनाते देख गया। इस दौरान राज्य के मंत्री व मेयर फिरहाद हकीम पोर्ट अंचल में लोगों के बीच ईद की खुशियां बांटते दिखे। फिरहाद हकीम के परिजनों को भी ईद पर लोगों को बधाई और मुबारक बाद देते देखा गया। इस दौरान ईद की खुशी में शामिल समाजसेवी हाजी मतलूब खान ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी भाई चारगी के साथ पर्व मनाया गया। पार्क सर्कस, राजाबाजार, खिदिरपुर, इकबालपुर, मोमिनपुर और मटियाबुर्ज जैसे जगहों की रौनक देखने लायक थी। नमाज के उपरांत राज्य के मंत्री व मेयर फिरहाद हकीम अपने सहयोगियों के साथ निकले लोगों को पर्व की बधाईयां दी व गले भी मिले। सामाजसेवी हाजी मतलूब खान ने बताया कि इस दौरान एक दूसरे को पर्व की बधाईयां दी गई लोगों का मुंह मीठा करवाया गया व सभी सम्प्रदाय के लोगों को साथ ईद की खुशियां मनाई।

