रायपुर, 22 मार्च (आरएनएस)। पूजनीय प्रेमा साईं महाराज जी के असीम अनुकम्पा से हिन्दू नववर्ष, चैत्र नवरात्र प्रतिपदा के पावन अवसर पर धर्म जागरण समन्वय के तत्वाधान में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ति में धर्म और संस्कृति की पुनस्र्थापना हेतु पूज्य पिताश्री कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी द्वारा प्रारंभ किए गए घर वापसी अभियान की प्रेरणा से 610 धर्मान्तरित सदस्यों की विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चारण एवं चरण पखारकर पुन: सनातन धर्म में सम्मानपूर्वक घर वापसी कराई गई। यह क्षण उन सभी परिवारों के लिए अपनी जड़ों, परंपराओं और असली पहचान से पुन: जुडऩे का भावपूर्ण अवसर रहा। अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव नें स्वयं सभी परिवारों के चरण पखारकर उनकी घर वापसी कराई. यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सनातन धर्म की महानता, समावेशी भावना और सांस्कृतिक जागरण का प्रतीक है। सभी नें संकल्प लिया कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं सनातन के संरक्षण हेतु घर वापसी अभियान को निरंतर आगे बढ़ाता रहेंगे , जब तक अंतिम व्यक्ति भी अपनी सनातन पहचान से पुन: न जुड़ जाए। इस पुण्य कार्य में सहयोग करने वाले पूज्य प्रेमा साईं महाराज जी, सुधीर गौतम जी, राजकुमार चंद्रा जी, अंजू गबेल जी, अवतार अग्रवाल जी, टिकेश्वर गबेल जी, अन्नपूर्णा राठौर जी , राजेंद्र राठौड़ जी , आयुष शर्मा जी, महेश साहू जी, रूपेंद्र गबेल जी, संतोषी सिंह जी, कुंती जांगड़े जी, पूजा राठौर जी, विजय जायसवाल जी एवं सभी संतजन, धर्मप्रेमी बंधु-भगिनी एवं आयोजन समिति का हृदय से आभार।
०

