देहरादून,23 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सोमवार को अपने चार वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह 4 वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों से भरा रहा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। चार साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्तधामी सरकार के 4साल बेमिसाल ट्रेंड करता रहा और यह हैशटैग लंबे समय तक नंबर 1 पर बना रहा। देशभर से लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से रेखांकित किया। लोगों ने 4 साल पूरे होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री धामी की प्रशंसा की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

