नईदिल्ली,25 मार्च। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने डेविड पायने को अपने साथ जोड़ा है। दरअसल, जैक एडवर्ड्स टीम से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर पायने को शामिल किया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने आधिकारिक तौर पर ये ऐलान किया है। बता दें कि पायने ने अब तक आईपीएल में डेब्यू नहीं किया है। वह आगामी सीजन के दौरान खेलते हुए नजर आ सकते हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
35 साल के पायने को टी-20 क्रिकेट खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक 233 मैच खेले हैं, जिसमें 21.16 की औसत और 8.03 की इकॉनमी रेट के साथ 304 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 24 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की ओर से एक वनडे मैच (बनाम नीदरलैंड, 2022) भी खेला है।
बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, स्मरण रविचंद्रन और अनिकेत वर्मा। ऑलराउंडर: अभिषेक शर्मा, कामिन्दु मेंडिस, नितीश रेड्डी, शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, और हर्ष दुबे। विकेटकीपर: ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और सलिल अरोड़ा। गेंदबाज: ब्रायडन कार्स, पैट कमिंस, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्शल पटेल, जिशान अंसारी, शाकिब हुसैन, ओंकार तुकाराम तरमले, अमित कुमार, प्रफूल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, शिवम मावी और पायने।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से करेगी। शुरुआती कुछ मैचों में पैट कमिंस नहीं खेलेंगे और उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन कप्तानी करेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद अपने दूसरे मैच में 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी। इसके बाद डी सनराइजर्स हैदराबाद को 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से और 11 अप्रैल को पंजाब किंग्स से मैच खेलने हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

