ऋषिकेश,23 मार्च (आरएनएस)। तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहीदी दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने शहीदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह और उनके साथी क्रांतिकारी सुखदेव और राजगुरू को श्रद्धांजलि दी। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का वह स्वर्णिम अध्याय है, जिसे देश कभी भुला नहीं सकता। इन महान क्रांतिकारियों ने अपने अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति से यह सिद्ध कर दिया कि जब इरादे मजबूत हों तो कोई भी शक्ति आजादी की राह को रोक नहीं सकती भगत सिंह का चिंतन केवल अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष तक सीमित नहीं था, बल्कि वह एक ऐसे भारत का सपना देखते थे जहां समानता, न्याय और भाईचारा हो, सुखदेव और राजगुरु ने भी अपने प्राणों की आहुति देकर इस संघर्ष को मजबूती दी और देश के युवाओं के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया। इस मौके पर सरदार जगजीत सिंह जग्गी, मनोज गुसाईं, भूपेंद्र राणा, राजेंद्र कोठारी, गौरव यादव, अमनदीप सिंह, अमित उप्पल, दीपक जैन, तरूण प्रभाकर, विकास अत्री, सोनू कुमार, वरूण शर्मा आदि उपस्थित रहे। उधर, वन्दे मातरम् ग्रुप ने नगर निगम परिसर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उपस्थित लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र पाल पाठी ने कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान केवल इतिहास नहीं, बल्कि युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। मौके पर वंदेमातरम ग्रुप के महानगर अध्यक्ष आकाश पाल, पार्षद अजय दास, सलीम खान, छात्र संघ सहसचिव तानिया पाल, सह संयोजक रूबी, आलेख शर्मा, विराट, विवेक गुप्ता, निखिल पाल, भविष्य पाल, अक्षय पाल, आयुषी, तन्मय पाल, मानव डोगरा, देव शर्मा, अनमोल आदि उपस्थित रहे।
शहीदों का जीवन त्याग, तप और अदम्य साहस की मिसाल: स्वामी चिदानंद
परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि इन शहीदों का साहस, समर्पण और राष्ट्रप्रेम न केवल स्वतंत्रता संग्राम के दिनों में प्रेरणा का स्रोत था, बल्कि आज भी हर भारतीय के हृदय में ‘राष्ट्र सर्वोपरि और राष्ट्र प्रथमÓ की ज्योति प्रज्वलित करता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता, अनगिनत बलिदानों का परिणाम है, जिसे हमें सदैव सहेजकर रखना है। उनका जीवन त्याग, तप और अदम्य साहस की मिसाल है।
राजकीय अवकाश घोषित करे सरकार: डोईवाला। श्री गुरुनानक देव वेलफेयर सोसाइटी ने चांदमारी स्थित भगत सिंह चौक पर लगी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। सोसायटी सदस्य बलवीर सिंह ने कहा कि शहीदों की पुण्यतिथि पर राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। यही उन वीरों के प्रति सच्चा सम्मान होगा। इस मौके पर मास्टर जितेन्द्र कुमार, सरदार अरविंदर सिंह, जसवीर सिंह, उमेद वोरा, अवतार सिंह, जरनैल सिंह, प्रेम सिंह पाल, भविंदर सिंह, एडवोकेट साकिर हुसैन, रुद्र प्रसाद, गुरदीप सिंह, अरविंदर सिंह, धर्म पाल, लखीराम और रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

