कोटद्वार,23 मार्च (आरएनएस)। जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिला एवं महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सबसे प्रेरणादायक गाथाओं में से एक है। जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि शहीदों का जीवन हमें यह सिखाता है कि देश के लिए किया गया त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाता। इस अवसर पर प्रवीन रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, गणेश नेगी, बृजपाल सिंह नेगी, साबर सिंह नेगी, सुदर्शन रावत, देवेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह खेतवाल मौजूद रहे। उधर, मालवीय उद्यान स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर रमेश चंद्र खंतवाल, बलवीर सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, प्रदीप नेगी, जावेद, महावीर सिंह नेगी, अनिल गुसाईं, शिवम भूषण शाह, अमित राज सिंह, मंदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

