कोटद्वार,23 मार्च (आरएनएस)। उद्यान, कृषि व राजस्व विभाग के सहयोग से किसान फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए भाबर के लछमपुर में शिविर आयोजित किया गया। इसमें 30 काश्तकारों की किसान फार्मर रजिस्ट्री की गई। शिविर की अध्यक्षता पार्षद जेपी बहुखंडी ने की। अधिकारियों ने बताया कि किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शिता के साथ पाने के लिए कृषि विभाग की ओर से फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य किसानों का एक डिजिटल डेटा बेस बनाना है जिससे योजनाओं के सत्यापन की प्रक्रिया आसान हो सके। इस अवसर पर ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक हरेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी प्रशांत राठौर, सुपरवाइजर सागर चौधरी, राजस्व उपनिरीक्षक दिनेश डोबरियाल, सहायक कृषि अधिकारी अजय कुमार मौजूद रहे।

