म्योरपुर/सोनभद्र 24 मार्च (आरएनएस)। स्थानीय कस्बा स्थित बिडला विद्या मन्दिर इंटर कालेज परिसर मे मांगवार को ग्राम प्रधान स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों एव प्रधानाध्यापको का उनमुखीकरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आयेे विशिष्ठ अतिथि एव मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेट करस्वागत किया गया।उक्त कार्यक्रम में शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के पठन पाठन सम्बन्धित अभिभवकों को विस्तृत जानकारी दी गयी। विशिष्ठ अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों के खाते मे 1200 रूपये सीधा जा रहा हैं। इस पैसे से अभिभावक स्कूल ड्रेस, बैग जूता खरीद रहे हैं।
ग्राम प्रधान कि देख रेख मे विकास खण्ड के सभी स्कूलों मे मिड दे मिल समय से मिल रहा हैं। ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि समाज कल्याण विभाग कि ओर से 60: अंक प्राप्त करने पर साईकिल उपलब्ध कराई जा रही हैं अनु. जाती जन.जाती के बच्चों को साईकिल मिलने से अब उन्हें पैदल नहीं स्कूल जाना पढ रहा हैं। मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजय सिंह गोड़ ने कहा कि प्रदेश के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक वो विद्यालयों का काया कल्प किया जा रहा है। अभिभावक अपने हिसाब से खरीददारीकर रहे हैं। साइकिल वितरण कर रहे है। प्रदेश के मुख्य महंत योगी आदित्य नाथ ने शिक्षा मित्रो का मान देव बढा दिया हैं अब 18000 रूपये मान देय शिक्षा मित्रो को दिया जायेगा प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेम चंद्र यादव कि मांग पर कहा कि गढिय़ा में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प कराया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन रजनीश श्रीवास्तव ने किया इस दौरान भाजपा जिला मंत्री सुषमा सिंह, ग्राम प्रधान म्योरपुर संगीता गणेश जायसवासल, रामनेश जायसवाल, संत कुमार,खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार, प्रधानाध्यापक बभनडीहा रजनीश श्रीवास्तव,विनोद कुमार पाण्डेय, राम मूर्ति, अखिलेश देव पाण्डेय, अजय कुमार गुप्ता, छोटेलाल,, सीमा, मोना प्रसाद, प्रियंका दुबे रश्मि सिंह, गंगोत्री देवी अनुदेशक सुशील कुमार,आदि मौजूद रहे
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

