राज्यमंत्री ने अंगवस्त्र भेंट कर नवीन दायित्वों के लिए दी शुभकामनाएं
बाराबंकी 24 मार्च (आरएनएस)। प्रदेश के खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। राज्यमंत्री के कैंप कार्यालय में भाजपा के नवनियुक्त जिला महामंत्री ब्रजेश रावत और विजय आनंद वाजपेई पहुंचे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, अंशू वर्मा और मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे। राज्यमंत्री ने इन सभी का अभिनंदन किया और उन्हें नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राज्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भी भेंट किए। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर प्रदीप द्विवेदी, अनिल शर्मा और रवि मौर्य समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

