नई दिल्ली ,25 मार्च,(आरएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्ङ्क और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि भोपाल जिले में एक तेज रफ़्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (स्ङ्क) और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच हुई टक्कर हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे बैरसिया रोड पर निपानिया जाट के पास हुई।
एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल से बैरसिया की ओर तेज रफ़्तार से जा रही स्ङ्क और विपरीत दिशा से आ रही अनाज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर हो गई। इटखेड़ी की सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी मंजू चौहान ने बताया कि मृतकों की पहचान हर्ष मेहरा (23), सतीश मेहरा (22) और लकी कुशवाहा के रूप में हुई है। ये सभी भोपाल जिले के ही रहने वाले थे।
अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

