लखनऊ ,25 मार्च,(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा देते हुए नवमी के अवसर पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश में अब 26 के साथ ही 27 मार्च को सार्वजनिक अवकाश होगा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीएम योगी निर्णय लिया है। रामनवमी पर लगातार दो दिन का अवकाश रहेगा।
चैत्र रामनवमी को विभिन्न स्थानों पर आयोजित राम मेले के चलते तीन दिनों तक लखनऊ-अयोध्या रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इस दौरान मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर आदि को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के मुताबिक, 27 मार्च तक डायवर्जन रहेगा। आवश्यकता पडऩे पर विभाग के हेल्पलाइन नंबर 9454405155 पर भी संपर्क किया जा सकता है। आपातकालीन सेवाओं में लगे वाहनों को आवश्यकता अनुसार डायवर्जन में छूट दी जाएगी
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

