दुर्ग ,25 मार्च,(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिलें के धमधा थाना क्षेत्र में यात्री बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के बीच तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रहे। बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी दी। इस घटना में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान हरिश्चंद यादव और भोला यादव के रूप में की गई है। मृतक हरिश्चंद यादव अपने भतीजा के बारात में गिरहोला से धमधा गया हुआ था। जहां से अपने अपने भाई के साला भोला यादव के साथ बाइक से अपने परिचित के घर धमधा जा रहा था। इसी दौरान धमधा से खैरागढ़ की ओर जाने वाली बस ने कलश मंदिर के पास सामने से टक्कर मारी दी
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

