0 विश्व क्षय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कोण्डागांव, 25 मार्च (आरएनएस)। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शासन की मंशा अनुरूप जिले में 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस के अवसर पर निक्षय निरामय अभियान 2.0 की शुरुआत की गई। इस दौरान बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका के अध्यक्ष नरपति पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिले के सभी विकासखंडों के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में विश्व टीबी दिवस मनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत सभी स्थानों पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा शिविर लगाकर हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और स्कूल के बच्चों द्वारा रैली निकालकर समुदाय को टीबी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष निक्षय निरामय अभियान 2.0 के द्वितीय चरण के रूप में विशेष योजना बनाकर कार्य किया जा रहा है। 100 दिवसीय अभियान के तहत टीबी उन्मूलन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को टीबी के लक्षणों के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित करना तथा टीबी मुक्त पंचायतों की संख्या बढ़ाना है।
जिला प्रशासन की विशेष पहल से स्वास्थ्य विभाग को हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिससे उच्च जोखिम वाले गांवों में 14 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का शत-प्रतिशत एक्स-रे किया जा रहा है, ताकि संभावित मरीजों की पहचान कर तुरंत उपचार शुरू किया जा सके।
जिले में अब तक 140 उच्च जोखिम वाले गांव चिन्हित किए गए हैं और वर्तमान में 265 टीबी मरीजों का उपचार जारी है। इनका नियमित फॉलोअप मितानिन, स्वास्थ्य कर्मचारियों और विकासखंड के एसटीएस द्वारा किया जा रहा है। साथ ही टीबी मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों, नागरिकों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को ‘निक्षय मित्रÓ बनाकर सहयोग लिया जा रहा है। वर्ष 2025 में जिले की कुल 384 पंचायतों में से 244 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है। शेष पंचायतों को भी जागरूकता और विशेष अभियान के माध्यम से टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी, दीपेश अरोरा एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. के. चतुर्वेदी तथा सिविल सर्जन डॉ. प्रेम लाल मंडावी अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

