रायपुर, 25 नवम्बर (आरएनएस)। केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। विकसित भारत की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। नए भारत का निर्माण हो रहा है विकसित भारत के राह पर देश मजबूती से कदम आगे बढ़ा रहा है। ऐसी स्थिति में आने वाले दिनों में दस साल के स्पोट्र्स का विजन रखते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी स्पोट्र्स सेक्टर को 1 से 10 के क्रम में लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जब देश आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा है भारत दुनिया में 1 से 5 क्रम में स्पोट्र्स नेशन में कैसे शामिल हो इस दिशा में प्रयास हो रहा है, जिसके फलस्वरूप देश में टैलेंट को आयडेंटिफाई करना, टैलेंट को लांच करना और स्पोट्र्स के लिए इको सिस्टम तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी ने कई कार्यक्रम चलाए हैं। उसमें से खेलो इंडिया के द्वारा देश में खेलो इंडिया स्कूल गेम्स, खेलो इंडिया यूनिवर्ससिटी गेम्स, खेलो इंडिया ट्राइबल्स गेम्स , खेलों इंडिया बिच गेम्स, खेलो इंडिया स्नो गेम्स अलग-अलग खेलों को खेलो इंडिया की श्रेणी में रखा है । केन्द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया की श्रेणी में खेलो इंडिया ट्राइबल्स गेम्स की शुरूआत देश में सबसे पहली बार छत्तीसगढ़ से हो रही है। जो आनेवाले दिनों में प्रतिवर्ष छत्तीसगढ़ में आयोजित की जाएगी। देश के सभी ट्राइबल स्टेट से ट्राइबल एथिलिट्स 27 से 3 अप्रेल तक खेलेंगे। 3 हजार से अधिक प्रतिभागी भाग लेंगे। सरगुजा, बस्तर और रायपुर में प्रतियोगिता आयोजित होगी और इन तीनों स्थानों पर खेलो इंडिया की टैलेंट आईडेंटिफाई करने के लिए खेल विशेषज्ञों की टीम उपस्थित रहेगी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश महामंत्री डॉ नवीन मार्कंडेय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक मोतीलाल साहू, सुशांत शुक्ला, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, लाभचंद बाफना, संजू नारायण सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

